6 साल की मासूम से हैवानियत, चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म, गिरफ्तार

rape25.jpg

पटना :  राजीवनगर थाना इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार माता-पिता के काम पर जाने के बाद मासूम घर के आंगन में खेल रही थी। तभी बगल में रहने वाले 18 साल के रोहित ने चॉकलेट का लालच देकर उसे बुलाया। उसके बाद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले का पता तब चला जब बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुन लोग वहां जमा हो गए जिसके बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

मामला राजीवनगर के नौबतपुर के टरवां गांव का है। घटना मंगलवार की रात हुई। घटना के समय बच्ची के माता-पिता घर में नहीं थे। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। मासूम बच्ची के पिता फूल बेचते हैं और वह घर से बाहर थे, जबकि मां दाई का काम करती हैं, इसलिए वह भी घर में नहीं थीं। बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी। रोहित ने उसे अकेला देख चॉकलेट देकर बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर उसी घर में रहने वाले लोग पहुंचे। बच्ची को रोता देख रोहित वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ही पीड़िता के माता- पिता को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद वे लोग भी पहुंचे और बच्ची की दशा देखकर घटना का अंदाजा हो गया। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को जानकारी दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form