Bihar : सीवान में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

double_murder1.jpg

सीवान : बिहार (Bihar) के सीवान से डबल मर्डर (Double Murder in Siwan) का मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने जमीन कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आपसी विवाद में यह गोलीबारी हुई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं घटमास्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस (Siwan Police) को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। वहीं अपराधियों की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

घटना सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है। आसपास के लोगों का कहना है कि अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी।  करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए है। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से जिंदा कारतूस और गोली का खोखा मिला है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। इनके ऊपर कई मामले दर्ज है। हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं। प्रथम दृष्टि से यह पूरा मामला आपसी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही यह पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form