
उल्लेखनीय है कि जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत कातीकोड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी से 16 जनवरी तक मेला का आयोजन किया गया था. मेला कमिटी द्वारा हब्बा-डब्बा जुआ का खेल का आयोजन किया जा रहा था. इससे संबंधित खबर लगातार न्यूज में प्रकाशित की गई थी. खबर छपने के बाद जगन्नाथपुर के एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो ने 15 जनवरी को मेला जाकर इस अवैध जुआ का खेल बंद कराया था और कमिटी के लोगों को हिदायत दी थी.
इसके बावजूद कमिटी के लोगों पर पुलिस का आदेश का कोई डर नहीं दिखा. 16 जनवरी को पुनः मेला की आड़ में मेला से कुछ दूर जंगल में हब्बा-डब्बा का 4-5 डैस संचालित कराने लगे. इसकी खबर मिलते ही जेटेया थाना प्रभारी दल बल के साथ कातीकोड़ा पहुंच छापेमारी की. पुलिस ने बताया कि हब्बा-डब्बा संचालकों व इसमें शामिल कमिटी के लोगों की पहचान की जा रही है. सभी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया जायेगा.
