कन्नौज: सपा प्रतिनिधि मंडल आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मिला



कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर दसवीं की छात्रा निवासिनी देहकापुर्वा हसेरन जनपद कन्नौज की आत्महत्या के मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा जूही सिंह के नेतृत्व में एक डेलिगेशन बिटिया के माता-पिता से मिला और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजी गई एक छोटी सी आर्थिक मदद प्रस्तुत की व उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। जूही सिंह ने बताया कि जनपद कन्नौज में आज ऐसा कोई थाना नहीं है जहां बेटी सुरक्षित हो और ऐसी कन्नौज में कोई जगह नहीं है जहां पर जंगल राज कायम न हो। वहीं पल्लवी पाल औरैया ने प्रखर रूप से थाना तलाग्राम के कुशल पुर्वा निवासी पाल समुदाय की दो महिला किसान और दो पुरुष किसान की भूमि भू माफिया द्वारा हड़प लिए जाने पर सख्त-रुख अख्तियार करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन गूंगा व बहरा हो चुका है।  पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से लेकर तहसील और जनपद कन्नौज के कप्तान तक अपनी फरियाद कर चुके हैं पर उनकी कोई फरियाद सुनने वाला नहीं है यहां तक पीड़ित पक्ष जितनी शिकायत कर रहा है उतने ही उस पर पुलिस द्वारा मुकदमा लगाने का काम किया जा रहा है। निश्चित रूप से इसका परिणाम भयंकर होगा पुलिस की लापरवाही के कारण थाना तालग्राम बार-बार सुर्खियों में आता है। अगर समय रहते शासन प्रशासन ने कोई ठोस कदम न उठाया तो निश्चित रूप से पीड़ित पक्ष के घर भी कोई हादसा घटित हो सकता है। उमर्दा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अनिल पाल ने दुखी परिवार को ढाढस बंधाते हुए साथ में खड़े रहने का वचन दिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि जनपद कन्नौज में सांसद से लेकर विधायक व मंत्री सत्ता पक्ष के हैं किंतु यह सब लोग मिलकर लोगों को वॉलीबॉल की तरह एक दूसरे के पाले में डालकर परेशान करने का काम कर रहे हैं जिससे निश्चित रूप से जनपद कन्नौज में भ्रष्टाचार के साथ-साथ आत्महत्या व संदिग्ध परिस्थितियों में महिलाओं की मृत्यु हो रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी समाजवादी पार्टी के लोग कन्नौज से प्रारंभ करेंगे और आने वाले समय में कन्नौज से दिल्ली तक समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form