मां-बाप को नींद की गोली देकर रात में बॉयफ्रेंड को बुलाती थी लड़की, एक गलती से धराया 'लव बर्ड'

सगस्कगुदतग.jpg

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां तिवारीपुर थाना क्षेत्र रहने वाली लड़की अपने माता-पिता को पिछले 3 महीने से नींद की गोलियां देती थी। जब माता-पिता सो जाते थे तब वह अपने बॉयफ्रेंड को बुला लेती थी। लड़की के पिता को इसका शक हो गया था। एक दिन उन्होंने चालाकी दिखाते हुए दवा ली ही नहीं और चुपचाप लेट गए जैसे वह सो रहे हों। रात में किसी के आने की आहट हुई तो वह उठ गए। आंख खुली तो देखा कि वहां उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड है। इसके बाद पिता ने लड़की के बॉयफ्रेंड को पकड़कर  पीटा। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी आ गए। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, पुलिस पहुंची तो मामले को रफा दफा कराया।  

 

मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अधियारी बाग मोहल्ले का है। जहां दसवीं में पढ़ने वाली लड़की का बिलंदपुर मोहल्ले के एक युवक अफेयर था। पिछले तीन महीने से लड़की माता-पिता को खाने में नींद की गोलियां देकर सुला देती थी। इसके बाद वह बॉयफ्रेंड को घर बुला लेती थी। मोहल्ले वालों को कुछ शक हुआ तो लड़की के माता-पिता को यह बात बता दी। इसके बाद माता-पिता सर्तक हो गये। लड़की ने फिर अपने माता-पिता को खाने में नींद की गोलियां दीं, लेकिन उन्होंने नहीं खाई और कंबल ओढ़कर सोने का नाटक किया। इसके बाद रात में जैसे ही लड़की का बॉयफ्रेंड घर आया तो लड़की के पिता ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 


इस बात की खबर युवक के परिजनों को दी गई, वह भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मोहल्ले वालों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस मामले में तिवारीपुर थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form