बड़ा तालाब में मिली लाश, 4 दिन से घर से लापता था युवक

ूोतोव.jpg

रांची: बड़ा तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला है। युवक की पहचान हो गई है। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त की है। लोगों के द्वारा मृतक युवक की शिनाख्त लारेब आरिफ के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से लापता था। लारेब आरिफ सुखदेवनगर का रहने वाला था। उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

कोतवाली डीएसपी ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के मूल कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से और मृतक के मोबाइल से जानकारी जुटाने की भी कोशिश कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form