रांची : साइबर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पुलिस ने फर्जी नौकरी दिलाने वाले एक साइबर अपराधी को दबोच लिया है. बता दें, कई साइबर अपराधियों के साथ मिलकर वे लोगों को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे लेकिन अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने 1 मोबाइल, 1 सिम, 2 ATM, 1 आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, 2 बैंक पासबुक और 1 चेकबुक बरामद की है. अपराधी की पहचान विकास धरलाल (27 वर्ष) पिता- बंशी धरलाल, रांची सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक स्थित न्यू एचबी रोड का रहने वाले के रूप में की गई है.
बता दें, इस मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया कि वे कई लोगों के साथ मिलकर और एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को फर्जी नौकरी देने के नाम पर पैसे की ठगी का काम करते थे.
जानकारी के अनुसार, बीते 2 जनवरी 2024 को साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने गुमला जिला के सिसई थाने में साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने फर्जी HDFC Corporate Bank Limited में लीगल मैनेजर पद और एक अन्य व्यक्ति गौरव कुमार डे को Business Manager के पद पर निक्युति करवाया गया था. इसके साथ अलावे अपराधियों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताकर कई अन्य लोगों को अपने झांसे में लिया और उन्हें भी फर्जी नौकरी दी. और इसको लेकर अपराधियों ने फर्जी नौकरी देने का जिन लोगों को झांसा दिया था उन सभी को एचडीएफसी बैंक का फर्जी ई-मेल पता दिया.
