ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले इंटक नेता राकेश्वर पांडेय



जमशेदपुर :  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओड़िशा का राज्यपाल बनने के पश्चात शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटक के सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने उनसे मुलाकात की. श्री पांडेय ने श्री दास से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मिल कर उनको शुभकामनाएं दी. राकेश्वर पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर और झारखंड राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि रघुवर दास अपने राज्य के पहले व्यक्ति हैं जो ओड़िशा के राजयपाल के पद को सुशोभित कर रहे हैं. राकेश्वर पांडेय ने राज्यपाल रघुवर दास को बुके भेंट कर नव वर्ष की भी शुभकामनायें दी. रघुवर दास और राकेश्वर पांडेय ने जमशेदपुर और ओड़िशा से जुड़े मजदूरों व श्रमिको के विषय पर भी चर्चा की.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form