जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड के कुंडालुका में सोमवार को स्कूटी सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे. 108 एंबुलेंस के आने में विलंब होने से महिला को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो रही है.
बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है. घायल महिला की पहचान प्यारी कुदादा लखाईडीह निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक महिला बैंक से पैसे की निकासी के लिए डुमरिया जा रही थी.
