CKP : 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मेडिकल का छात्र गिरफ्तार



चाईबासा:  चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल के समीप से सोमवार को पुलिस ने 21 वर्षीय मेडिकल के छात्र को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गई. चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अनुमंडल अस्पताल के समीप रहने वाले एक युवक के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर है. इसके बाद थाना प्रभारी तत्परता दिखाते हुए तुरंत अनुमंडल अस्पताल के समय पहुंचे और अनुमंडल अस्पताल के समीप गेलन भट्टी के पास अभि कुमार नामक एक युवक को पकड़ा.

युवक के पास से पुलिस ने 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. युवक नशे की हालत में भी था. इसके बाद अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू की मौजूदगी में युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए युवक के पास से ब्राउन शुगर, उसके मोबाईल को जब्त कर लिया. युवक को थाना ले जाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है. युवक से पूछताछ की जा रही है इस संबंध में विशेष जानकारी दी जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form