FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए रांची है तैयार, दर्शकों को फ्री में मिलेगी इंट्री



रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 13 जनवरी से महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 का आयोजन किया जाएगा. 

हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच इसको लेकर एक एमओयू हुआ है.  | एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 का आयोजन रांची में 13 से 19 जनवरी 2024 तक किया जाएगा. 

इसकी मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है. सभी मुकाबले रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

इस आयोजन के लिए गुरुवार को झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं. यह आयोजन पहले चीन में होने वाला था, लेकिन चीन को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए सीधे प्रवेश मिल गया. इसके बाद हॉकी इंडिया ने एफआईएच इसका आयोजन भारत में करने का अनुरोध किया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form