नीमडीह : आबकारी विभाग ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़



चांडिल :  चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह क्षेत्र वनडीह में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान नीमडीह थाना की पुलिस भी शामिल थी. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है. वहीं, मौके पर नकली शराब निर्माण कार्य में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए दीपक यादव एवं राकेश कुमार जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी हैं जो यहां नीमडीह में रहकर नकली शराब निर्माण कार्य करते हैं. नीमडीह क्षेत्र में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है.



छापामारी के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस को नकली शराब के साथ शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले सामग्री मिला है. बताया गया कि छापामारी के दौरान ब्लैक टाइगर और मेग डॉल्स नंबर वन ब्रांड के कुल 50 पेटी शराब बरामद किया गया है. आबकारी विभाग ने 450 लीटर शराब बरामद करने की जानकारी दी है. इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के लेबल, कॉर्क, स्टिकर, सील आदि भी बरामद किया गया है. विभाग के अधिकारी गिरफ्तार किए गए लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form