धोनी को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस

रांची : महेंद्र सिंह धोनी ने 15 करोड़ रुपये के नुकसान मामले में अपने दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इसे लेकर JM24 (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) राजकुमार पांडे की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई. धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है. मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं. वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे है. मिहिर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं.

जानकारी के मुताबिक, मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था. लेकिन समझौते के सभी नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया.

धोनी ने ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया. उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गये, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form