बॉयफ्रेंड के साथ घूमने का बनाया प्लान, अपने ही घर में दिया चोरी को अंजाम, दोनों गिरफ्तार

वदबिीाल.jpg

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 19 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी कर ली है। दरअसल लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने घर में रखे 1 लाख 10 हजार रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मामला जगदलपुर शहर के बलीराम कश्यप वार्ड का है। 

पुलिस ने बताया कि साक्षी अवस्थी अपने दो भाई, मां और बुजुर्ग नानी के साथ रहती है। साक्षी का अभिषेक राव के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले ही साक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाया। घूमने के लिए दोनों को पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए दोनों ने प्लान बनाया। इसके बाद साक्षी ने अपने घर के गहने को बेचकर पैसों का इंतजाम करने का प्लान बनाया। कुछ समय बाद साक्षी की मां अपने किसी रिश्तेदार के घर पुणे गई, इस दौरान साक्षी को चोरी करने के लिए सबसे बेहतर मौका मिला। 

साक्षी ने बॉयफ्रेंड को बुलाया और अपने ही घर की तिजोरी तोड़ दी। तिजोरी में सोने चांदी के जेवरात रखे थे। साक्षी ने वो सभी जेवरात चुरा लिए और अपने बॉयफ्रेंड को पूरा जेवर देकर वहां से भगा दिया। मां जब लौटी, तो उसने देखा कि उसके सारे गहने गायब है। मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर व 2 जनवरी के बीच कोई अज्ञात चोर उनके गहने लूटकर ले गया, जिसकी कुल कीमत तकरीबन 1 लाख 10 हजार रुपये थे।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को महिला की बेटी पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने साक्षी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चोरी की है। बताया गया कि साक्षी अवस्थी व अभिषेक राव ने मौज-मस्ती व सैर सपाटा के लिए चोरी का प्लान बनाया था। फिलहाल, पुलिस ने साक्षी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर के जेल में डाल दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form