कुणाल षाडंगी की पहल पर होगा दो वर्षीय नवजात का ऑपरेशन



 जमशेदपुर: गुडाबांधा की अंगारपाड़ा पंचायत स्थित अंगारपाड़ा निवासी स्वरूप पातर के पुत्र कौशिक पातर के दिल में छेद है. पिता किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं. बंगाल के झाड़ग्राम में डांक्टरों ने हृदय में छेद के लिए ऑपरेशन करवाने को कहा. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे इतना महंगा ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं. अपने पुत्र की इतनी बड़ी परेशानी को देखते हुए स्वरूप पातर ने भाजपा कार्यकर्ता बापकू महतो से संपर्क किया. उसके बाद बाबकू महतो ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इस मामले की जानकारी दी. कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट की मदद से कौशिक का निःशुल्क ऑपरेशन होगा.

कौशिक के माता-पिता आज रोटेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के अध्यक्ष निर्मल कुमार के साथ साकची स्थित कार्यालय में कुणाल षाड़ंगी से मिले. कुणाल षाड़ंगी ने परिजनों से तमाम जानकारी ली और मदद का भरोसा दिलाया. श्री षाड़ंगी ने कहा कि रविवार को बच्चे के ऑपरेशन के लिए उसके माता-पिता के साथ टाटा एर्नाकुलम ट्रेन से एर्नाकुलम के लिए रवाना किया जायेगा. कुणाल ने कहा कि रोटरी के द्वारा छह से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट के तहत ईलाज में सहायता की जाती है. पीड़ित बच्चे के माता-पिता को आश्वस्त किया कि एर्नाकुलम स्थित अमृता हॉस्पिटल में बच्चे की चिकित्सा, परिवार का रहना-खाना तथा यात्रा के खर्च का वहन किया जाएगा. उन्होने उम्मीद जताई कि कौशिक जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेगा और परिवार में खुशियां वापस आएंगी. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नाम्या स्माईल फाउंडेशन और अन्य माध्मों से परिवार को लगातार यथासंभव मदद की जाएगी, लेकिन जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को और बेहतर मॉनिटरिंग करने की जरुरत है ताकि प्रत्येक जरूरतमंद के पास राशन और आयुष्मान कार्ड रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form