आईसीसी कंपनी प्रबंधन ने ठेका मजदूरों को दिया गेटपास



जमशेदपुर :  आईसीसी कंपनी प्रबंधन अपने वार्ता के अनुसार शुक्रवार से ठेका मजदूरों को महीना में 13 दिन काम करने के लिए गेट पास देना शुरू कर दिया है. गेट पास प्रक्रिया समाप्त होते ही 13 दिन का काम मजदूरों को सूची के अनुसार दिया जाएगा. झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने कहा कि मजदूरों साथियों के बीच अपने वादे के मुताबिक सभी कार्य किया हैं. आगे भी करता रहेगा.

उन्होंने कहा कि मजदूरों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए प्रबंधन से अपना हक और अधिकार लिया. भविष्य में भी मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए झारखंड श्रमिक संघ काम करता रहेगा. ज्ञात हो कि झारखंड श्रमिक संघ, एचसीएल/आईसीसी कंपनी के पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के साथ पिछले दिन 29 दिसंबर को हुई वार्ता के अनुसार ठेका मजदूरों को महीने में 13 दिन काम दिया जाएगा. इसके लिए प्रबंधन का कहना था कि 5 जनवरी को मजदूरों को गेट पास दिया जाएगा. इसी के तहत गेट पास मजदूरों को मिलना शुरू हो गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form