
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका राजकीय महिला पालिटेक्निक में आईटी फर्स्ट इयर की छात्रा थी। वह कानपुर कि रहने वाली थी। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। उसने मैसेज भी किया था लेकिन लड़के ने कोई रिप्लाई नहीं दिया। इस वजह से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल सुनिल कुमार सोनकर का कहना है कि उन्हें रात में छात्रा के सुसाइड करने की जानकारी मिली थी। हॉस्टल में बच्चे शोर मचा रहे थे। जो लोग स्टाफ में थे वह वहां हॉस्टल पर पहुंचे। पुलिस को छात्रा की सुसाइड की जानकारी दी। साथ ही जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई।
पुलिस अधिकारी देव रंजन वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर में रहने वाले परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के शिकायत के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक छात्रा के पास से जो मोबाइल मिला है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। साथ ही हॉस्टल के जिस कमरे में छात्रा ने आत्महत्या की है, उसे भी सील कर दिया गया है। हॉस्टल की वार्ड ने बताया की छात्रा सामान्य तरीके से रहती थी.