31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी मोदी सरकार

cabinet_delhi.jpg

नई दिल्ली : 31 जनवरी से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्र का आगाज 31 जनवरी से शुरू होगा वहीं 9 फरवरी को सत्र का समापन हो जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हो रहे बजट सत्र में किसी विधायी बदलाव की उम्मीद नहीं है। कहा जा रहा है कि महिला किसानों को मिलने वाली डायरेक्ट ट्रांसफर की राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जा सकता है। योजना की घोषणा 1 फरवरी को संभव है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी जिसमें महिला सशक्तिकरण फोकस में रहेगा। अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचा और रोजगार बढ़ाने संबंधी प्लान भी पेश किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form