जमशेदपुर : डॉग शो शुरू, 45 से अधिक नस्लों के 386 श्वान ले रहे हिस्सा


जमशेदपुर : जमशेदपुर केनल क्लब के 74वीं, 75वीं और 76वीं चैंपियनशिप डॉग शो शुक्रवार से शुरू हो गया. 7 जनवरी तक चलने वाले इस डॉग शो का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में हो रहा है. इस डॉग शो में 45 से अधिक नस्लों के कुल 386 श्वान भाग ले रहे हैं, जिसमें ओबीडीएन्स टेस्ट, ऑल ब्रीड चैंपियनशिप और बीगल तथा लैब्राडोर रिट्रीवर्स के लिए विशेष शो आयोजित होंगे. डॉग शो का उद्घाटन शेयर्ड सर्विसेज (टाटा स्टील) के वाइस प्रेसिडेंट प्रबल घोष द्वारा किया गया. इस दौरान टाटा स्टील और टाटा मोटर्स से आए श्वान परेड मे शामिल होने के साथ साथ अपना प्रदर्शन भी किया. डॉग के प्रर्दशन से यहा पहुंचे अतिथि के अलावा देखने आए दर्शकों ने सराहा.


इस सबंध में जमशेदपुर केनेल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि जमशेदपुर डॉग शो 2024 काफी बेहतर तरीके से आयोजन हो रहा है. इस बार 45 से अधिक नस्लों के 386 श्वानो की इंट्री आई है. जिसमे विदेशों के भी नस्ल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जमशेदपुर के श्वान प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीते हैं. इस कार्यक्रम में एक्सीबिट्स की बेंचिंग (चिकित्सा परीक्षा), पैनल चर्चाएं, होंगी.

इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के लिए जजों के पैनल में ओबिडिएंस ट्रायल के लिए भारत से फिलिप बट, बीगल स्पेशलिटी और लैब्राडोर स्पेशलिटी शो के लिए रूस से याना गैवरिलोवा और मैसेडोनिया से डॉ. पेरो बोझिनोवस्की, ऑस्ट्रेलिया से लिनेट ब्रांड, एलेक्सी बेल्किन शामिल हैं. ऑल ब्रीड शो के लिए रूस और दक्षिण कोरिया से वूंग जोंग ली श्वान शिरकत कर रहे है. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर केनल क्लब एक अविस्मरणीय डॉग शो है, जिसमें भौंकने, हिलती हुई पूंछ और चमकती आंखों की सिम्फनी देखी जा सकती है, जो मनुष्य और उसके चार पैरों वाले विश्वासपात्र के बीच साझा बंधन के बारे में बहुत कुछ बताती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form