जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले का गुड़ाबांदा में मजदूर की मौत के बाद पन्ना तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो पन्ना तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में हथियापाड़ा निवासी देवाशीष प्रधान और कुमड़ासोल निवासी अशोक मुंडा शामिल है. दोनो के पास से पुलिस ने कुल 90 ग्राम पन्ना बरामद किया है. जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है. दरअसल, गुड़ाबांदा के बारूजमुठी में देवाशीष प्रधान और अशोक मुंडा द्वारा स्थानीय युवकों की मदद से पन्ना की खुदाई कराई जाती है. इस खदान में हड़ियान निवासी गंगाराम सरदार उर्फ झाबू सरदार भी काम करता था. बीते 30 दिसंबर को पन्ना की खुदाई करने के दौरान मिट्टी में दबकर गंगाराम की मौत हो गई थी. देवाशीष ने गंगाराम के शव को उसके परिजनों को सौंपा और जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कर किसी को घटना की जानकारी ना देने की धमकी दी. जिसके डर से गंगाराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
टना के बाद गंगाराम के पिता कार्तिक सरदार ने डरे सहमे 4 जनवरी को पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया. देवाशीष के पास से पुलिस ने 40 ग्राम पन्ना बरामद किया. पुलिस ने अशोक को भी गिरफ्तार किया. अशोक के पास से पुलिस ने 50 ग्राम पन्ना बरामद किया. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनो स्थानीय युवकों की मदद से पन्ना की खुदाई करते और उसे अन्य राज्यों में बेच देते थे. पुलिस दोनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
