स्थानीय को बहाल करने की मांग को लेकर चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी


चाईबासा : गुवा सेल में दूसरे राज्यों से आए 18 लोगों को ज्वाइनिंग देने पर बाहरियों को भगाने की नीति पर संयुक्त यूनियनों का शनिवार को चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी है. संयुक्त यूनियनों के धरना-प्रदर्शन को राजनीतिक दलों के साथ-साथ सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है. ज्ञात हो कि बुधवार को दूसरे राज्य से 18 लोगों को सेल प्रबंधन द्वारा गुवा सेल में ज्वाइनिंग दी गई है. यहां के स्थानीय युवा बेरोजगारों को सेल प्रबंधन नौकरी नहीं दे रहा है. संयुक्त यूनियनों में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के क्षेत्रीय महामंत्री दुचा टोप्पो, सारंडा मजदूर यूनियन के महामंत्री राजकुमार झा, झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन के अध्यक्ष पंचम जॉर्ज सोय, सीटू के अध्यक्ष मनोज मुखर्जी, सप्लाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश कोड़ा ने अपनी मांगों को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form