जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत बड़ा हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला से पर्स की छिनतई कर ली. घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की है. इस संबंध में पीड़िता मानगो सहारा सिटी निवासी गेलनिसी फोरेड ने मानगो थाना में अज्ञात के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह मानगो चौक की ओर से अपने घर सहारा सिटी की ओर जा रही थी. तभी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार में बाइक आई और बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए. बाइक में कुल दो लोग सवार थे. इधर शिकायत के बाद पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
