आदित्यपुर : ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, थाना में दी गिरफ्तारी



आदित्यपुर : बुधवार को हिरासत में लिए गए जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी एवं हथियाडीह के ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को हजारों की संख्या में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता और हथियाडीह के ग्रामीण सड़क पर उतरे और पदयात्रा करते हुए आदित्यपुर थाना पहुंचे. हालांकि इन्हें रोकने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों एवं दर्जनों अधिकारियों की तैनाती की गई थी, मगर ग्रामीणों के जोश के आगे वे टिक नहीं सके. सभी अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंच गए.

बता दें कि हाल के दिनों में हथियाडीह में जियाडा द्वारा अधिग्रहित जमीन पर कई कंपनियां निर्माधीन हैं. इनमें से जमना ऑटो और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य भी हो रहा है. जिसको लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं. कई दौर के वार्ता के बाद भी ग्रामीणों का विरोध जारी है. इधर तीन- चार दिनों से ग्रामीणों ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया था. दो दिन पूर्व महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में घुसकर गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. यहां झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता प्रेम मार्डी और तरुण महतो ने लीड किया था. इससे पूर्व जमना ऑटो के विरोध में भी उक्त नेताओं ने ग्रामीणों को भड़काया और कंपनी का विरोध किया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form