Jamshedpur: गोलमुरी में अग्निपीड़ित परिवार को शौर्य संस्था ने पहुंचाई मदद



जमशेदपुर: गोलमुरी अंतर्गत टुइलाडुंगरी निवासी बसंत पात्रो के कच्चे मकान में सोमवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इस अगलगी में घर का सभी सामान, कपड़े सहित नकद रुपये भी जलकर पूरी तरह राख हो गये थे. इधर, जानकारी मिलने पर मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवार से भेंट की और उन्हें आर्थिक मदद के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई. दिनेश कुमार की अपील पर शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा पीड़ित परिवार की मदद को आगे आयें. पीड़ित परिवार को तत्काल पांच हजार रुपये नकद राशि दी और बच्चों के लिए किताब कॉपी और स्वेटर उपलब्ध कराने पर सहमति जताई. शौर्य संस्था ने पीड़ित परिवार को राशन सामग्री, गद्दा और घर के सभी सदस्यों के लिए कपड़े उपलब्ध करवाए. घर के अस्थाई निर्माण के लिए ब्लूस्कोप के टिन शेड, रॉड और पांच कंबल भी मदद के रूप में मुहैया कराया गया है.


भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गयी है, ताकि किसी तरह पीड़ित परिवार की जीवन पटरी पर लाई जा सके. आगे भी हर संभव मदद की जायेगी. दिनेश कुमार ने शहर के सक्षम लोगों और सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी उक्त अग्निपीड़ित परिवार की मदद करने का आह्वान किया है. मौके पर दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, अशोक सामंता, किशोर कुमार राजा, सुदीप दास, कामेश्वर साहू, रोशन सिंह, अनिल अग्रवाल, गोबू दा मौजूद थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form