सारंडा जंगल से चोरी का स्क्रैप लदा पिकअप वैन जब्त


जमशेदपुर: किरीबुरु पुलिस ने सारंडा जंगल स्थित सैडल गेट क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप लदे एक पिकअप वैन (जेएच22जी-3059) को बरामद करने में सफलता पाई है. बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप वैन में जो लोहे का स्क्रैप लदा है वह सेल की चिड़ियां खदान की क्रसर का स्ट्रक्चर है. जिसे गैस कटर से स्क्रैप माफियाओं ने काटकर उक्त वाहन से सारंडा के मारंगपोंगा रास्ते बड़ाजामदा की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. मौके से वाहन का चालक भागने में सफल रहा. जिस वाहन में स्क्रैप लदा है वह मारंगपोंगा गांव निवासी सुखराम बहंदा का बताया जा रहा है.


उल्लेखनीय है कि सेल की चिड़ियां खदान से बडे़ पैमाने पर स्क्रैप की चोरी निरंतर जारी है. बीते वर्ष भी स्क्रैप, गैस कटर तथा गैस सिलेंडर लदे वाहन को पुलिस ने पकड़ा था. चिड़ियां खदान में खनन, क्रसिंग, स्क्रिंनिंग व माल ढुलाई का कार्य एक ठेका कंपनी को दिया गया है. उसी ठेका कंपनी की क्रसरों को चोर निरंतर गैस कटर से काटकर अन्यत्र बेच रहे हैं. इन स्क्रैप माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नहीं होने से माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form