अनंतनाग : पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार दुर्घटना का शिकार हुई है। बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीडीपी प्रमुख अनंतनाग जा रही थी। हादसे के समय कार में महबूबा मुफ्ती अपने सुरक्षा अधिकारियों के साथ मौजूद थी। पीडीपी मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गनीमत रही कि महबूबा मुफ्ती या उनके सुरक्षा अधिकारियों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
