पति की याद दिलाता है बेटा, पिता जैसी है शक्ल; सूचना ने पुलिस को बताया इसलिए की बेटे की हत्या

suchna.jpg

बकौल पुलिस, स्टार्टअप कंपनी की CEO सूचना सेठ (Soochana Seth) ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे शक्ल पिता से मिलती थी। उसे देखकर उसे पति की याद आती थी। इसीलिए उसने चार साल के बेटे चिन्मय की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि सूचना सेठ ने ये बात अपने कुछ दोस्तों से भी कही थी। पति वेंकट रमण से तलाक के बाद उसे ये खलती थी कि उसका बेटे का चेहरा पिता से काफी हद मिलता है। पुलिस ने बताया कि सूचना सेठ (Soochana Seth) को अपने पति से इस हद तक घृणा हो गयी थी कि वो उसे याद भी नहीं करना चाहती थी। उसका नाम भी आने पर भड़क जाती थी। सूचना के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी थी। 

बेटे की हत्या से एक दिन पहले सूचना ने अपने पति वेंकट रमण को व्हाट्ऐप मैसेज कर बेटे से मिलने के लिए कहा था। लेकिन वो समय पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने गोवा जाने का प्लान बनाया। पुलिस ने बताया कि दरअसल सूचना सेठ नहीं चाहती थी कि बेटे से वेंकट रमण की मुलाकात हो। पुलिस ने ये भी बताया है कि हत्या से एक दिन पहले 6 जनवरी को जब रमण की बेटे से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने सूचना को वीडियो कॉल किया औऱ बेटे से बात कराने के लिए कहा। लेकिन सूचना ने ये कहकर कॉल काट कर दिया कि वो बेटे से मिल सकता है। बता दें कि सूचना और वेंकट रमण ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। लंबे समय के बाद चिन्मय का जन्म 2019 में हुआ था।

मिली खबरों में बताया गया है कि सूचना सेठ ने तकिया, कफ सिरप और चाकू से बेटे की जान ली। CEO मां सूचना सेठ ने गोवा (Goa) के होटल में अपने 4 साल के बेटे की जान लेने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इसका अनुमान जताया है। दूसरी ओऱ चिकित्सकों ने पुलिस की इस थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है। बच्चे  का पोस्टमार्ट करने वाले चिकित्सकों ने बताया है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गयी है। बता दें कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। लेकिन पुलिस सूचना सेठ से लगातार पूछताछ कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form