अयोध्या के लिए झारखंड से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से होगी इसकी शुरुआत

itrct.jpg

रांची : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के लोगों में उत्साह है। देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसलिए देश के सभी जोनल रेलवे क्षेत्र से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन रखा गया है। झारखंड से भी यह ट्रेन चलेगी। संभावना है कि इसी सप्ताह राज्य सरकार के निर्देश पर ट्रेन चलने के बारे फैसला लिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी आइआरसीटीसी को दिया है।

रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग निर्देशक विपुल सिंघल ने देश के सभी जोन के पीसीसीएम, पीसीओएम को पत्र भेजा है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर सहित देश के सभी रेलवे जोनल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक व सभी क्षेत्रीय रेलवे जोनल को पत्र भेजा गया है। इसमें लिखा है कि आस्था स्पेशल ट्रेन जिस रेलवे जोनल से गुजरेंगी, उसकी देखरेख नजदीक के जोनल रेलवे के अधिकारी करेंगे।

आस्था स्पेशल ट्रेनों के टिकट आइआरसीटीसी टूरिस्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे। पीआरएस डेटाबेस में ट्रेन की प्रोफाइल नहीं दिखेगी। टिकट सीधे आइआरसीटीसी द्वारा जारी किए जाएंगे। यात्रियों के विवरण के साथ उनके किसी रिश्तेदार के आपातकालीन संपर्क नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

आस्था स्पेशल ट्रेनों में आइआरसीटीसी के कर्मचारियों के लिए प्रत्येक तीन कोच पर छह बर्थ की सुविधा दी जाएगी। इन ट्रेनों में इनके कर्मचारियों को खानपान सेवाओं के वितरण एवं परिवहन के लिए कोई पैसे नहीं लगेगा। साथ ही रेलवे सुरक्षा के लिए एस्कार्ट टीम, ओबीएचएस कर्मचारी आदि सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक पूर्व मध्य रेलवे ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form