Bihar :इंस्टाग्राम पर REELS बनाने से रोका, गुस्साई पत्नी ने पति को मार डाला

begu.jpg

बेगूसराय : बेगूसराय (Begusarai) में पति को पत्नी को रिल्स (Reels) बनाने से रोकना महंगा पड़ गया। पत्नी को रील्स बनाने से रोकने पर युवक की उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी से मिलने अपने ससुराल गया था, उसी बीच उसकी संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, वहीं पत्नी और साली को हिरासत में ले लिया है।

मामला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक कि पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाया करती थी, जो पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी बीच जब बीती रात पति ससुराल गया तो उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया है।

 मृतक के परिजनों का कहना है कि तकरीबन 7 साल पहले समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी महेश्वर राय की शादी बेगूसराय जिले के खो दाबांदपुर फफौत निवासी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों का एक बेटा भी है।  लेकिन पिछले तीन-चार साल से पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने की लत लग गई, जो महेश्वर राय को पसंद नहीं थी। बीते रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद आरोप है कि पत्नी सहित ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। 

मृतक के पिता रामप्रबेश राय ने बताया कि उनका "लड़का कोलकाता में काम करता था। बहू गंदा रील्स बनाने लगी जिसका विरोध मेरा बेटा करता था। इसी बीच कल वह ससुराल गया तो उसकी हत्या कर दी गई।"मेरे बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई से बात करने कि लिए उसे फोन किया था। उधर तो उसके ससुराल में रोने और शोर करने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद बेटे के द्वारा इस बात की सूचना दी गई, वह तुरंत मौके पर पहुंचे तब तक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। ससुराल के लोग शव को गायब करना चाहते थे पर उनके द्वारा पुलिस के आने तक शव को जाने नहीं दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और साली को हिरासत में ले लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form