छेड़खानी से तंग आकर महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत गंभीर



रांची : महिलाओं के साथ लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में छेड़खानी का मामला सामने आया है. जिसमें छेड़खानी से परेशान हो कर एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. जिसके बाद युवक की हालत गंभीर हो गई है. हालांकि युवक के पिता के तरफ से महिला पर आरोप लगाया गया है. 

साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड का ये मामला है. जहां एक महिला ने छेडखानी से तंग आकर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में महिला ने कहा है कि सोमवार की रात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया था. इस दौरान अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने विरोध किया तो उसके साथ युवक ने मारपीट की, जिसके बाद महिला ने आत्मरक्षा में युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया. युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.वहीं युवक के साइड से उसके पिता ने आवेदन देकर कहा है कि उसके बेटे को महिला ने पिकनिक मनाने के बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले पर जांच कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form