वायुसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए निकली वेकैंसी, इस दिन आवेदन की आखिरी तारीख

agni1.jpg

नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकरिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 17 जनवरी, 2024 से शुरू होगा। आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2024 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 मार्च, 2024 को किया जाएगा। 


आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी मांगी गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम स्वीकार्य हाईट 152 सेमी है। इसके अलावा, उत्तर पूर्व या उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी स्वीकार की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर शुल्क उम्मीदवार को 550 रुपये का भुगतान और जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जनवरी, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी, 2024

ऑनलाइन परीक्षा तिथियां: 17 मार्च 2024 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form