नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर दी. पीएम ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ दो फोटो शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. मोदी ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. आगे लिखा कि हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनायी. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं.
लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर दी जानकारी
byPrabhat Vision
-
Tags
Nation
