जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर 1 के पास शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेजी से मानगो की ओर फरार हो गया.
