कन्नौज: कनोजी माटी और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री आज कन्नौज आएंगे



कन्नौज: उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद द्वारा संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कल जनपद भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में ब्रीफिंग की गई।
अफसरों ने कहा कि जनपद वासियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था/असुविधा का सामना न करना पड़े।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम, पुलिस व्यवस्थापन, यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि आवश्यक जानकारी दी गयी एवं सम्बन्धित को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 3 फरवरी को कन्नौज आएंगे। वे स्थानीय एसएन कालेज के खेल मैदान पर अतर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश पाठक की पांचवी पुण्य तिथि पर उनके पुत्र सांसद सुब्रत पाठक द्वारा आयोजित कनौजी माटी और वह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री कन्नौज आकर सबसे पहले पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. बनवारी लाल दोहरे के मकरंद नगर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा आज देर शाम जारी मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12. 25 बजे कन्नौज पहुंचेंगे और ठीक एक घण्टे दस मिनट के बाद मगहर के लिए उड़ान भर लेंगे।

बोर्डिंग ग्राउंड पर ही बनेगा हेलीपैड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड पर पहुंचेंगे। इसी ग्राउंड के एक साइड में हेलीपैड बनाया जाएगा, जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे और देर रात तक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाता रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form