कन्नौज: बाल वैज्ञानिक ने बढ़ाया जिले का सम्मान, बीएसए ने किया सम्मानित




कन्नौज: जिले के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर बीएसए ने विद्यालय पहुंच कर उसे बधाई दी और सम्मानित भी किया।
गुगरापुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायवारामऊ में पढ़ने वाली कक्षा 7 की छात्रा परिणिता ने राज्य स्तरीय 51वीं बाल वैज्ञानिक प्रगियोगिता में प्रतिभाग किया था। ये प्रगियोगिता मुरादाबाद में कराई गई थी। जिसमें छात्रा परिणिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने विद्यालय पहुंच कर छात्रा को बधाई दी और फिर उत्साहवर्धन के लिए स्कूल बैग, कॉपी, स्टेशनरी प्रदान कर उसे सम्मानित भी किया।
गुगरापुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायवारामऊ में पढ़ने वाली कक्षा 7 की छात्रा परिणिता ने राज्य स्तरीय 51 वीं बाल वैज्ञानिक प्रगियोगिता में प्रतिभाग किया था।
 बीएसए उपासना रानी वर्मा ने कहाकि हर बच्चे को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। जीतने के लिए पहले से ही सोचकर प्रयास करना चाहिए। लगातार अभ्यास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहाकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों और स्टूडेंट्स को वह खुद स्कूलों में जाकर सम्मानित करने का प्रयास करेंगी।
जनपद नोडल आशुतोष दुबे ने बताया कि परिणिता ने राज्य स्तरीय प्रगियोगिता में सफलता हासिल कर बेसिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है। इसमें परिणिता बेसिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है। इसमें परिणिता के माता-पिता का भी सराहनीय योगदान है। छात्रा के सम्मान समारोह के दौरान डीसी निर्माण पीयूष कुमार, प्रधानाध्यापक मो. समीर, सहायक अध्यापक मो. सदाकत, आशीष कुमार, ग्राम प्रधान मानवेन्द्र कुमार, सत्यम मिश्रा, रमाकांत, विनय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form