कन्नौज: छात्रों के दो गुटों में बर्चस्व को लेकर हुई भिड़ंत, प्राचार्य और शिक्षकों ने खदेड़ा




कन्नौज: जिले के एक इंटर कॉलेज में वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि झगड़े की जानकारी प्रिंसिपल ने पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला इन्दरगढ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज का है।
यहां गुरुवार दोपहर के समय वर्चस्व को लेकर छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। पहले उनके बीच नोकझोंक और गाली-गलौज हुई और फिर छात्रों के अन्य साथी आ गए। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उनके बीच जमकर लात-घूसे चलने लगे। जिस कारण कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं के भीड़ चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना कॉलेज के प्रिंसिपल ने इन्दरगढ थाना पुलिस को दी, लेकिन न तो पुलिस कॉलेज पहुंची और न ही कोई कार्रवाई की गई।
इसके बाद खुद प्रिंसिपल ने कुछ टीचरों के साथ मिलकर वहां झगड़ा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। जिसके बाद उपद्रव शांत हो सका। मारपीट की घटना से छात्र-छात्राएं सहम गए। कुछ छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में अक्सर मारपीट की छिटपुट घटनाएं होती रहतीं हैं। जिस कारण सबसे अधिक समस्याओं का सामना छात्राओं को करना पड़ता है। यहां कभी पुलिसकर्मी न तो ड्यूटी करने आते हैं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। जबकि कॉलेज में गिने-चुने कुछ छात्र हैं, जो अक्सर झगड़ा करते रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form