हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि शुरू, जेल से ईडी ऑफिस लेकर पहुंची टीम

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि शुरू, जेल से ईडी ऑफिस लेकर पहुंची टीम

रांची :  जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की शनिवार से रिमांड अवधि शुरू हो गई. ईडी की टीम लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेमंत सोरेन को होटवार जेल से एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंची. हेमंत सोरेन की सुरक्षा में सीआरपीएफ और जिला बल के जवान भी तैनात किए गए हैं.

ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था. वहीं गिरफ्तारी के बाद एक फरवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद दो फरवरी को फैसला सुनाया. कोर्ट ने तीन फरवरी से पांच दिनों तक के हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड पर भेजा दिया है. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हेमंत सोरेन को ईडी शनिवार को अपने कब्जे में लेगी.

पांच दिनों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा.पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया गया है. किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने का भी निर्देश है. पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन को अपने परिवार के सदस्य और अपने वकील से मुलाकात करने की छूट दी है.मुलाकात की अवधि 30 मिनट होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form