जमशेदपुर: यूसिल की सेवा में तैनात नरवा पहाड़ के सीआईएसएफ जवान मनीष कुमार सिंह के 62 वर्षीय पिता ओम प्रकाश सिंह जमशेदपुर के एएसजी अस्पताल के बाहर से लापता हो गए हैं. जवान ने बताया कि उनके पिता तीन दिन पूर्व जमशेदपुर इलाज के लिए गये थे.
अस्पताल के बाहर से वे अचानक कहीं चले गये. इसकी जानकारी साकची थाना में भी लिखित रूप से दी गई है. सीआईएसएफ के परिजन उनके पिता के लापता होने से परेशान हैं.
