बरेली : ग्राम इन्चौर झूनानगर कैनी में गांव में स्थित तालाब के किनारे बसे हुए मकान गिरते जा रहे हैं ग्राम वासियों ने बताया कि इसके विषय में क्षेत्रीय विधायक जो इस समय मौजूदा कैबिनेट केंद्रीय मंत्री हैं एवं क्षेत्र के सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप से भी शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया ग्राम वासियों ने मांग की की तालाब के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जाए जिससे कि उनके मकान गिरने से बच जाए
ग्राम प्रधान से की बात
इसके विषय में हमारी ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र से भी बात हुई उनका कहना था की शासन की तरफ से इस दीवार को बनाया जाना है लेकिन इसके विषय में कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा
तालाब के दूसरी तरफ रोड किनारे बन रही दीवार
गौरतलब है गांव में स्थित तालाब जिसके दूसरे किनारे पर मकान गिर रहे हैं ठीक उसके सामने सड़क के किनारे वाले हिस्से में सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है इसके बारे में ग्राम वासियों के द्वारा निरंतर शिकायत मिल रही है कि इस दीवार में मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है लेकिन अभी तक कोई उच्च अधिकारी उक्त स्थान पर जांच करने नहीं पहुंचा है
किसी भी प्रकार की खबर लगवाने के लिए संपर्क करें
✍️मोहित पोरवाल
संपर्क नंबर 7310 51 5186