राजपुर कलां में श्री शिव मंदिर हनुमान मंदिर धर्मशाला से निकाली गई शोभा यात्रा

 


राजपुर कलां:  ग्राम राजपुर कलां में आज समाजसेवी मोहित पोरवाल के नेतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्री शिव मंदिर हनुमान मंदिर धर्मशाला से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद्र गुप्ता, अभिषेक यादव, आशीष यादव, विपिन माहेश्वरी, टिल्लन यादव, सरवन यादव, कश्मीर सिंह यादव, रवि वर्मा, प्रेम शंकर सक्सेना, आदि सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए 

महंत के रूप में पंडित महेश चंद्र शर्मा, हरिद्वारी लाल शर्मा एवं विजय यादव उपस्थित रहे शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई धर्मशाला पर ही संपन्न हुई शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया 

शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण फव्वारे वाली मशीन भी रही शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए इसके अलावा थाना अध्यक्ष अलीगंज अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form