यदि आप भी पैसों की समस्या से है परेशान तो करें ये आसन उपाय



जीवन में तरक्की और उन्नति को बरकरार रखने के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। अनदेखी कर व्यक्ति आर्थिक तंगी को न्योता देता है। वास्तु दोष लगने पर व्यक्ति के जीवन में विषम परिस्थिति पैदा हो जाती है। वह चाहकर भी मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। आईए जानते हैं-

* अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन नीम की लकड़ी को घर लें आएं। अब साफ पानी में नीम की लकड़ी को अच्छे से धोकर कांच के बर्तन में रख दें। इसके बाद कांच के बर्तन को नमक मिला पानी से भर दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।

* धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें। साथ ही विधि पूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करें। घर की महिलाएं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें।

* अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें। साथ ही रोजाना सुगंध लगाकर कार्य स्थल पर जाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कार्यस्थल पर कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं।

* अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्ल पक्ष में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से अटका हुआ धन वापस प्राप्त होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form