सपा ने दिया जल निगम को ज्ञापन
कन्नौज, बृजेश चतुर्वेदी: आज सरायमीरा कन्नौज रोड पर स्थित जल निगम कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सूखी ईशन नदी में पानी छोड़ने को लेकर धरना प्रदर्शन करके अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा चुनाव के पहले जब पानी की जरूरत नहीं थी तब वोट पाने के लिए सभी बंबो और नदियों में पानी आ रहा था परंतु जब से उन्हें कन्नौज और इसके आस पास के जिलों में हार मिली है तब से वे गरीब किसानो से बदला लेने की नियत से पानी नदी में नही छोड़ने का आदेश दे दिया है लेकिन सत्ता में बैठे लोग ये जान ले गरीब किसानो और पशु पक्षी पानी के अभाव में जिस तरह तड़प रहे है उसी तरह सत्ता में बैठे लोग भी तड़पेंगे। भारत देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहान से होकर निकलता है।
जब किसान की फसल बर्बाद हो जायेगी तो देश की तरक्की कैसे संभव है। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि ये जान ले यदि नदी में पानी नहीं छोड़ा गया तो हम समाजवादी लोग किसानो की लडाई लड़ने के सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
इस मौके पर संजय दुबे, अमित मिश्रा, उदय वीर यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा, कुस्माकर यादव, सत्येन्द्र यादव, संजीव मिश्रा दीपू यादव,गुड्डू डिश, अतुल मौर्य गोलू भट्ट, इंतजार अहमद, गौतम कुशवाहा, मनोज कठेरिया, सभासद धर्मवीर पाल, रोहित, रानू सक्सेना, सचिन, सुरजीत यादव, संकल्प द्विवेदी, रानू सक्सेना, अवनीश यादव, अन्नू तिवारी, मकरंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
