कन्नौज, बृजेश चतुर्वेदी: प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीवी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया हैं l टीवी के लक्षण युक्त रोगियों को चिन्हित करने में सीएचओ महती भूमिका निभाए l यह निर्देश जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में सीएचओ के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए l उन्होंने कहा अधिक से अधिक टीवी रोगियों को चिन्हित कर दवाई मुहैया कराई जाये, ताकि जनपद को टीवी मुक्त की श्रेणी में लाया जा सकें l कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञयो की सूची महिला सीएचओ को शेयर की जाये l महिला सीएचओ स्त्री रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क कर महिलाओ के स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान कराएंगी l
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ धीरेन्द्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रियंका, मिथलेश को प्रशस्ति पत्र एवं मिल्टन की बोटल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी सीएचओ कार्य को अपने स्वभाव में लाये। आप कार्य करोगे तो आपका कार्य दिखेगा। सीएचओ अपने रोल को समझे और पूरी संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की सेवा करें l आम नागरिक चिकित्सीय सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए l घर-घर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है l कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले सीएचओ को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया जाये, सुधार न आने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान में टेलीकनश्लटेशन का प्रतिशत 6.1 है,जिसे बढ़ाकर 9 अथवा 10 तक पहुंचाया जाये l कहा कि समस्त सीएचओ की शत प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य हैं। जो सीएचओ डेली रिपोर्टिंग नहीं करेंगे उन्हें अनुपस्थित माना जायेगा l इसके साथ ही उन्होंने ओपीडी की डेली रिपोर्टिंग करने को कहा।
कहा कि सीएचओ अपने कार्य की फीडिंग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करें l उन्होनें निर्देश दिये कि जिन हेल्थ एण्ड वेलनेंस सेटर पर विद्युत की आपूर्ति बाधित है वहाँ पर यथाशीघ्र सुचारू कराई जाये l उन्होने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एंव सीएचओ को ई-संजीवनी पोर्टल पर एक्टिव रहने के निर्देश दिये। कहा कि सीएचओ अपने-अपने हेल्थ सेंटर को और अधिक सुदृढ़ करें, तथा मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखें।
उन्होनें समस्त सीएचओ को यह भी निर्देश दिये कि दवाओं को समय से क्रय कर मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराएं । कहा कि लास्टवीक से वर्षा का आगमन होने वाला है संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर बल दे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचओ आदि उपस्थित रहे।
