ग्राम खैलम के नजदीक पल्टा ट्रक, हादसे में ट्रक मालिक के बेटे के मौत



जिला बरेली की तहसील आंवला थाना अलीगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैलम के नजदीक बने ईंट भट्टे के पास आज सुबह एक ट्रक पलट गया जिसमे ट्रक चला रहे ड्राइवर के नजदीक बैठे व्यक्ति की मौत हो गई एवं ट्रक के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए 

ट्रक चला रहा था ट्रक का मालिक 

सूत्रों के अनुसार पता चला है ट्रक को स्वयं ट्रक का मालिक चला रहा था और उसका बेटा भी साथ में बैठा था ट्रक को बैक करते समय अचानक संतुलन खोने की वजह से ट्रक गड्ढे में पलट गया जिसके नीचे दबकर ट्रक के मालिक के बेटे की मौत हो गई 

देवीपुरा का बताया जाता है ट्रक का मालिक 

सूत्रों के द्वारा पता चला है की ट्रक के मालिक देवीपुरा गांव के रहने वाले है जो कि तहसील आंवला के हुलासी के नजदीक पड़ता है फिलहाल में ट्रक के मालिक जिनका नाम अशोक लोधी बताया जाता है आंवला में रहते हैं वह ट्रक चला रहे थे उनके साथ उनका बेटा पवन बैठा हुआ था जो कि ट्रक पलटने के कारण ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक से दबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई खबर लिखे जाने तक मृतक को बरेली पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था
 
किसी भी प्रकार की खबर लगवाने के लिए संपर्क करें✍️ मोहित पोरवाल 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form