मोहित पोरवाल,बरेली : ग्राम मन्सारामपुर तहसील आंवला के थाना अलीगंज के अंतर्गत आता है वहां के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज तक बिजली की पतली केबल के द्वारा विद्युत सप्लाई दी जाती है
एवं गांव में कुछ रास्ते ऐसे हैं जो कच्चे हैं जिन पर आज तक सड़क नहीं डाली गई और इसके विषय में ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ सिर्फ आश्वासन मिला
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया
ग्रामीण को आश्वासन
गांव के ही रहने वाले नंर्मपाल वर्मा एवं दीनदयाल ने बताया की 7 मई को वोटिंग वाले दिन गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था इसके बाद में थाना अध्यक्ष अलीगंज अजय शुक्ला एवं मजिस्ट्रेट भी गांव में आए थे लेकिन ग्राम वासियों के द्वारा वोटिंग करने को सहमत ना होने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गांव में आए थे और उन्होंने आश्वासन दिया की 20 से 25 दिन के अंदर-अंदर गांव की समस्याओं को दूर किया जाएगा इस आश्वासन के बाद गांव वालों ने वोटिंग शुरू की
विचारणीय प्रश्न है जिला बरेली के आंवला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के ही मंत्री महोदय हैं जो की पांच बार किसी ने किसी विभाग में मंत्री बनाए गए लेकिन आज तक क्षेत्र की समस्याओं को दूर नहीं किया गया इसके अलावा भाजपा के ही दो बार सांसद रहे लेकिन क्षेत्र के अधिकतर गांव वालों का कहना था की 10 वर्षों के अंतराल में उनके गांव में सांसद महोदय कभी जनता से मिलने भी नहीं आए