कन्नौज: पूर्व सांसद ने ऐतिहासिक स्थलों को अवैध कब्जा मुक्त करने की मांग उठाई


कन्नौज: ऐतिहासिक स्थलों पर हो रहे अवैध कब्जों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया। इस बार भाजपा के पूर्व सांसद ने इस मामले को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा और जांच करवाकर स्थलों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से मुलाकात की। यहां उन्होंने एक शिकायती पत्र उन्हें सौंपते हुए कहा कि कन्नौज के तमाम ऐतिहासिक स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से संरक्षित हैं। इसके बावजूद वर्ग विशेष के भू-माफियाओं ने ऐतिहासिक स्थलों की प्रतिबंधित जमीनों पर अवैध कब्जे कर लिए।
इनकी शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों की प्रतिबंधित जमीनों की जांच करवाकर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने आरोप लगाए कि अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीनों पर सम्प्रदाय विशेष के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया।

डूडा अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

मानकों को ताक पर रखकर भ्रष्ट तरीके से अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है, जिसकी सख्ती से जांच करवाकर डूडा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिले के तमाम विभागों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी सपा की मानसिकता से काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर उन्हें परेशान करने का काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form