कन्नौज: दो महीने में उखड़ने लगी नई बनी सड़क तो भड़के मंत्री


कन्नौज: जिले में महज 2 किलोमीटर का सम्पर्क मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। निर्माण के 8 दिन बाद ही सड़क उखड़ने लग गई। मामला सुर्खियों में आया तो समाज कल्याण मंत्री सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने हाथ से सड़क उखाड़ कर दिखाई। मंत्री ने ठेकेदार का भुगतान रोकने और भ्रष्टाचार की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मामला जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गांव का है। जहां कुछ समय पहले ही मूसरि गांव तक 2 किमी लंबे सम्पर्क मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया गया था। सड़क निर्माण में मानकों को ताक पर रख दिया गया। जिस कारण सड़क बनते ही उखड़ने लग गई। यहां मिट्टी को लेबल कर उसके ऊपर ही डामर मिली हुई गिट्टी की हल्की परत बिछा दी गई थी। जब गांव वालों ने सड़क की खराब गुणवत्ता देखी तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ग्रामीणों ने मंत्री को हाथ से सड़क उखाड़ कर दिखाई

समाज कल्याण मंत्री और कन्नौज सदर सीट से विधायक असीम अरुण पाण्डेय पुरवा गांव पहुंच गए। उनके साथ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। यहां समाज कल्याण मंत्री ने नव निर्मित सड़क देखी तो ग्रामीणों ने हाथ से सड़क उखाड़ कर दिखा दी। इससे मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही विभाग के अधिकारियों की क्लास लगा दी।

ठेकेदार का भुगतान रोका, डीएम को जांच के आदेश

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि सड़क निर्माण बेहद घटिया हुआ है। जिसकी जांच कराने के लिए डीएम को आदेश दिए हैं। इसके अलावा सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार का भुगतान भी रुकवा दिया है। जब तक सड़क का काम ठीक से नहीं होगा, तब तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form