BIHAR : पहली सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, गंगा में स्नान करने गए 11 दोस्त डूबे; 4 की मौत

bhagalpur_drown.jpg

भागलपुर: भागलपुर में पहली सोमवारी को बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा स्नान करने गए 11 लोग डूब गए। डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोगों को बचाया गया है। इन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये 11 लड़के दोस्त हैं।  एकसाथ जल भरने गंगा घाट पर गए थे। मरने वालों में 2 नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।


सभी युवा बिहपुर स्थित ब्रजलेश्वर धाम जाने वाले थे

बताया जा रहा है कि गंगा स्नान कर जल लेकर सभी युवा बिहपुर स्थित ब्रजलेश्वर धाम जाने वाले थे, तभी यह बड़ी घटना उनके साथ घट गई। बता दें कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर जहाज घाट की यह घटना है। मरने वाले चारों युवक भागलपुर के नवगछिया के नयाटोला के रहने वाले थे। सावन की सोमवारी को लेकर सभी गंगा स्नान करने आए थे। तभी स्नान के दौरान 11 युवक बहने लगे। गोताखोरों व स्थानीय लोगों के मदद से छह यूवकों को जिंदा निकाल लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form