रांची: गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियां समेत 10 हिरासत में

sexrac3.jpg

रांची: रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित 10 को हिरासत में लिया है। रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और 4 पुरुषों को पकड़ा है। 


बंगाल की रहने वाली है लड़कियां 

बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई अधिकांश लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं। होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में ही रख कर वहीं पर ग्राहक बुला कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की अनैतिक देह व्यापार को लेकर रेड किया गया, जिसमें काफी लोग पकड़े गए हैं। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 


लगाातर हो रही थी रेकी

जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में रेड करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही। इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था। ग्राहक भी आ जा रहे थे। पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने रेड किया और मौके से ही सभी लडकियां पकड़ी गईं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form