भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जंबु अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह मुलाकात की, प्रशासन से न्याय के लिए गुहार लगाई


जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में जंबु अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह से उनके भालुबासा स्थित आवास पर जाकर मिला और प्रभु जगन्नाथ यात्रा के दिन संध्या उनके और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. पीडित परिवार के लोगों ने बताया की इस घटना को जोड़कर तीसरी बार उनके परिवार पर हमला हुआ है. बंटी सिंह ने अपने परिवार के लिए सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और प्रशासन से न्याय के लिए गुहार लगाई. 

भाजमो नेताओं ने बंटी सिंह एवं उनके पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया वे उनके साथ खड़े है. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो नेता दुर्गा राव, हरिदयाल राय सहित अन्य उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form